Nature Nature

गन्ने के रस में है चमत्कारिक फायदे! पढें क्या क्या फायदे है इसमें ?

Nature

चिलचिलाती गर्मी में ठंडक पाने के लिए अधिकतर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन से आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। अगर आप गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने व उनका इलाज करना चाहते हैं, तो आपको गन्ने का रस पीना चाहिए।

गन्ने का रस एक 100 नैचुरल ड्रिंक है जिसमें किसी तरह कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। हालांकि इसमें थोड़ा फैट, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है। गन्ने का रस में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसी पोषक पाए जाते हैं।

गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के अलावा गन्ने का रस आपको कैंसर से बचाने, पाचन को दुरुस्त रखने, किडनी के कामकाज को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और खून की कमी से बचाने आदि में सहायक है। चलिए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने (Health Benefits Of Sugarcane Juice) के और क्या-क्या फायदे हैं।

बॉडी को तुरंत मिलती है एनर्जी

गन्ने का रस स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। गर्मियों में पसीना और चिलचिलाती धूप शरीर की सारी ताकत खत्म कर देती है और डिहाइड्रेट कर देती है। गन्ने का ताजा रस शरीर को तरोताजा करने का हेल्दी तरीका है।

लिवर के कामकाज को बनाता है मजबूत

NCBI पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार (Ref) , गन्ने का रस विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक है। अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने का रस नेचर में एल्कलाइन होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि पीलिया होने पर गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है।

कैंसर से लड़ने की क्षमता

अध्ययनों से पता चला है कि गन्ने के रस में मौजूद पॉलीफेनोल्स, हाई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर गुण होते हैं। यही वजह है कि गन्ने के रस में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है।

पाचन तंत्र को बनता है मजबूत

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो आपको गन्ने का रस पीना चाहिए। गन्ने के रस में मौजूद पोटैशियम पेट में पीएच लेवल को संतुलित करता है। गन्ने का रस पीने से व्यक्ति हाइड्रेटेड रहता है और नियमित मल त्याग में मदद मिलती है। यह पेट के संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बढ़िया ड्रिंक

हालांकि गन्ने के रस में शुगर होती है लेकिन सीमित मात्रा में इसके सेवन से डायबिटीज के रोगियों को फायदेमंद हो सकता है। NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक (Ref) , नैचुरल शुगर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। अध्ययन के अनुसार, गन्ने में विभिन्न पॉलीफेनोल्स होते हैं जो डायबिटीज को बेहतर ढंग से मैनेज करते हैं।

किडनी हेल्थ के लिए पावरफुल ड्रिंक

गन्ने के रस में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, साथ ही इसमें सोडियम भी बहुत कम होता है। इसके अलावा इसमें सैचुरेटेड फैट भी नहीं होता है और यही वजह है कि यह किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

गन्ने का रस शरीर की सूजन, यूटीआई, किडनी की पथरी और प्रोस्टेटाइटिस जैसे लक्षणों को मैनेज करता है, इसमें कैल्शियम की मात्रा होने की वजह यह हड्डियों को विकास और मजबूती के लिए जरूरी है, साथ ही यह मुंह की दुर्गन्ध दूर करता है और दांतों को मजबूती देता है

Related Posts

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में…

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

समाचार-गढ़ 30 सितंबर, 2026। Arabian Sea 3000 Crore Drugs Seized: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने अरब सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Budgam Encounter: बडगाम में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों से हुई भीषण मुठभेड़

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Arabian Sea Drugs Seized: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights