Nature Nature

सुमंगल जनकल्याण ट्रस्ट का आयोजन, 27 मई को होगा बीकानेर सिरमौर सम्मान, लोक संगीत समारोह में कुतले खान देंगे प्रस्तुति

Nature

समाचार गढ़, 24 मई, बीकानेर। सुमंगल जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के क्रम में 27 मई सोमवार को रविंद्र रंगमंच परिसर में स्थित ओपन थिएटर में प्रख्यात लोक गायक कुतले खान एवं साथियों की संगत में लोक संगीत उत्सव का आयोजन रखा गया है । जिसमें राजस्थानी लोक संगीत के ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।
ट्रस्ट के सचिव डॉ. अशोक भाटी ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार से बीकानेर शहर की उन विभूतियों के सम्मान में “बीकानेर सिरमौर सम्मान” की परंपरा को भी आरंभ कर रहा है जिन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, जन सेवा, शोध, ग्राम स्वराज, पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है । इस बार के सम्मान के लिए ट्रस्ट द्वारा एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो सम्मानित किए जाने वाले नामो का चयन करेगी ।
ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर चर्चा की तथा शहर के प्रमुख राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया है ।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights