Nature Nature

‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ के माध्यम से किया जाएगा स्कूलों का सर्वे, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

Nature

‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ के माध्यम से किया जाएगा स्कूलों का सर्वे, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

समाचार गढ़, बीकानेर, 23 अक्टूबर। जिले के समस्त राजकीय स्कूलों और इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए नवाचार के रूप में ‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ शुरू किया गया है।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि मिशन के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की स्कूलों की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का सर्वे किया जाएगा। सर्वे संबंधित उपखंड अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग के कार्मिकों के माध्यम से करवाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की स्कूलों का एक सप्ताह में भौतिक सत्यापन करके निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि उपखंड अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्कूल भवनों और उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं संरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित कार्य संबंधित विभाग के माध्यम से करवाए जाएंगे। जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत प्रकोष्ठ) ऋतुराज महला प्रभारी अधिकारी होगी। प्रभारी अधिकारी द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्यों की स्कूलवार सूची बनाकर संबंधित विभागों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भिजवाई जाएगी। विद्यालयों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को संबंधित विभाग द्वारा समय सीमा में करवाया जाएगा।

इन बिंदुओं के आधार पर होगा सर्वे
जिला कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं के आधार पर राजकीय विद्यालयों का सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में संचालित कक्षाएं, विद्यालय की स्थिति, कमरों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या, चारदीवारी, मुख्य दरवाजा, विद्युत व जल कनेक्शन संबंधित जानकारी, शौचालय की संख्या व स्थित, सोक पिट, टिन शेड सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली जाएगी।

एडीएम ने किया धीरेरा स्कूल का निरीक्षण
जिला कलेक्टर द्वारा किए गए नवाचार ‘मिशन सुरक्षित स्कूल’ के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना ने बुधवार को राउमावि धीरेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने स्कूल में बैठने के लिए उचित स्थान, भवन, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, चारदीवारी, खेल मैदान, गंदे पानी की निकासी, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, शौचालय एवं छाया इत्यादि बिंदुओं की समीक्षा की।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने स्कूल के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने, ओपन जल हौद को सुरक्षित एवं शौचालयों की सफाई करवाने सहित मिड-डे-मील की जानकारी ली। उन्होंने अनुपयोगी कमरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरु करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights