Nature Nature

ताजिया का निकाला जुलूस, इबादत करने का संदेश, ढोल नगाड़ों के साथ जोशीला प्रदर्शन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। हजरत इमाम हुसैन की शहादत दिवस पर पाक पर्व मुहर्रम आज देश भर में धूमधाम से मनाया गया। श्रीडूंगरगढ़ में भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर ताजिया धूमधाम से निकाला गया। ताजिया सुबह से शुरू हुआ जो मुख्य रास्तों से होते हुए कब्रस्तान पहुंचा जहां ताजिया को सुपुर्द के ए ख़ाक किया।। इस दौरान रास्ते में ढोल नगाड़ों के साथ अखाड़ों के जवानों ने प्रदर्शन किया गया। ताजिएदार जीवन मुगल ने इबादत करने का संदेश दिया और जियारत करने वालों के लिए दुआएं भी मांगी। जुलूस के दौरान युवाओं ने जुलूस में शामिल लोगों की खूब सेवा की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। जुलूस के दौरान यूथ कांग्रेस के गोल्डन तंवर ने जल सेवा उपलब्ध करवाई। टीम के अकरम कुरैशी, समीर खान, इरशाद भाटी, अलताफ सिलावट, तनवीर बहलिम, फिरोज चेजारा, नवाब तेली, सोयल बिसायती, शाबिर सिलावट, हैदर सिलावट, आदिल छींपा, शाबिर तेली आदि ने सेवाएं दी। पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख, आसिफ मनिहार, साफिक धोबी, मुस्ताक मनिहार, आदिल, शकिल, अल्ताफ, आमीर, अमन व जफर फ्रेंडस ग्रुप व समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां की ओर से जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाने की सेवा दी गई। जुलूस में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, पार्षद सोहनलाल ओझा, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, भाजपा के रामगोपाल सुथार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन सहित अनेक नागरिक शामिल हुए।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights