Nature Nature

खेतों से समाचार-गढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट, गोजा दे रही किसानों को लोचा, फसलों पर संकट के बादल

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 29 जुलाई 2023।
हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है। यहां के किसानों का जीवनयापन ही खेती है यहां के किसान दिन रात मेहनत करके अन्न उपजाता है। लेकिन किसानो को हाड़ तोड़ मेहनत करते हुए पसीना बहाने के बावजूद पूरी उपज नहीं मिल पाती है। क्योंकि किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी सूखे का सामना तो कभी ओला वृष्टि का सामना, तो कभी अतिवृष्टि से जूझना पड़ता है। यहां तक ही किसानों के लिए दिक्कते समाप्त नहीं होती है। इस आशा उम्मीद के साथ किसान महंगे दाम देकर बड़े अरमानों के साथ फसल की बुवाई करता है कि इस बार अच्छी उपज भगवान देगा और उसके अरमान पूरे हो जाएंगे।लेकिन किसान को क्या पता कि उसके अरमानों पर संकट के बादल छा रहे हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं खेतो में खड़ी फसलों पर छाये संकट रूपी गाेजा लट की। इस बार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कई गांवो में गोजा लट का प्रकोप देखने सुनने को मिल रहा है।किसानों ने बताया कि इस बार खेतों में खड़ी फसलें पीली हो रही है। कई दिन तक फसलें पीली होने के बाद पौधा धीरे धीरे सूख जाता है। ओर ना ही पौधा नई जड़ अंकुरित कर पा रहा है।

किसानों ने बताया कि गोजा लट सर्वाधिक मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा रही है । कई खेतों में खड़ी मोठ की फसल को गोजा लट चट कर गई है। किसान महंगे दामों में बीज खरीदकर एवं बुवाई देकर दुबारा बिजान करने पर मजबूर हो रहे हैं। सातलेरा गांव के किसान गौरी शंकर ने बताया कि उसने पंद्रह बीघा में मोठ का बिजान किया था जिसमें से आधी से ज्यादा फसल को गोजा लट चट कर गई है। अब गौरी शंकर ने दुबारा बिजान किया है। यह एक गौरी शंकर की बात नहीं है ऐसे कई किसान जिन्होंने दुबारा बिजान किया है। इसी प्रकार कई किसानों ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि इतनी भारी संख्या में गोजा लट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई किसानों ने दुबारा बिजान किया है। गोजा लट ग्वार के पौधे को कम नुकसान पहुंचा रही है। सिंचित भूमि में तो किसान जहर का छिड़काव आदि करके कुछ हद तक फसल को बचा लेते हैं लेकिन बारानी खेती करने वाले किसानों के लिए गोजा लट किसी आफत से कम नहीं है। क्योंकि बारानी खेती करने वाले किसान ना तो जहर का छिड़काव कर सकते हैं और ना ही कोई ऐसा दूसरा उपाय कि जमीन में बैठी लट पर नियंत्रण पा सके।

समाचार-गढ़। गोजा लट के प्रकोप से मुरझाई बाजरे की फसल।
समाचार-गढ़। गोजा लट खेत कर गई चट दुबारा बिजान करता किसान।

इस संबंध में कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि सिंचित किसानों के लिए तो बाजार में कई तरह के जहर उपलब्ध है। जिसके छिड़काव से लट काफी हद तक कम नुकसान पहुंचाती है। सारस्वत ने बताया कि बारिश के मौसम में फिडकले जो गोजा लट के प्रोड़ होते हैं वो आसपास के पेड़ों पर इकट्ठे होकर अंडे देते हैं जिसकी वजह से इस लट का जन्म होता है।

सारस्वत ने बताया कि बारिश के मौसम में जब यह गौजा लट के प्रोड उत्पन्न होते हैं उसी समय किसान अगर सामूहिक रूप से इस प्रोड़ पर जहर का छिड़काव करके इसको अगर समय रहते समाप्त कर दें तो गोजा लट के प्रकोप से बचा जा सकता है। अन्यथा जमीन में इस लट पर नियंत्रण पाना मुश्किल होता है। सारस्वत ने बताया कि बुवाई करने से पहले किसान अपने अपने खेतो में खड़े पेड़ो की छंगाई कर दे तो पेड़ो पर फिडकले नही बैठेंगे जब फिडकले नही बैठेंगे तो अंडे भी नहीं देगे और ना ही इस लट का प्रकोप दिखाई देगा। वर्तमान में गोजा लट के प्रकोप से किसान वर्ग काफी परेशान नजर आ रहा है। क्योंकि किसानों के लिए जीवन का आधार ही खेती है।

समाचार-गढ़। गोजा लट बरपा रही फसलों पर कहर भूमि पुत्र संकट में फसलें हो रही बर्बाद।

Related Posts

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights