Nature Nature

इन 6 बातों का रख लें ख्याल, पेट अंदर होते नहीं लगेगी देर 

Nature

बढ़ते वजन और बाहर निकलते पेट से परेशान हैं तो लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके बैली फैट कम करने की कोशिश कर सकते हैं. 

शरीर का बढ़ता वजन चिंता का विषय बनते देर नहीं लगता. बाहर निकलते पेट से व्यक्ति फिट नहीं लगता और ना जाने कितने ही स्टाइलिश कपड़ें हैं जिन्हें पहनने से उसे मन मारना पड़ता है. खासकर लड़कियां बाहर निकलते पेट (Belly Fat) से परेशान रहती हैं. ऐसे में यहां कुछ आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं जो बैली फैट को कम कर सकते हैं. आपको ना ही पूरी तरह अपना खानपान बदलना होगा और ना ही जिम में घंटों पसीना बहाना होगा. आपको पेट कम करने के लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. 

पेट कैसे कम करें | How To Reduce Belly Fat 

वॉक करना शूरू करें 

कई बार हमें लगता है कि पार्क जाकर वॉक करने की मेहनत भला कौन करे, इससे होता तो कुछ नहीं है. लेकिन, वॉकिंग (walking) से कई गुना तक फैट कम हो सकता है. रोजाना वॉक करने पर शरीर शेप में आना शुरू होता है और शरीर के इंचेस कम होने लगते हैं. आप पार्क ना जाना चाहें तो घर में ही वॉक कर सकते हैं. 

गुनगुना पानी पीना 

गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने पर पेट पर प्रभाव पड़ता है. लेकिन, पानी किस वक्त जरूर पीना चाहिए यह कम ही लोग जानते हैं. कुछ भी खाने के 20 मिनट बाद अगर आप गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पीते हैं तो इसका असर पेट पर तेजी से दिखेगा. 

करें फाइबर का सेवन 

खानपान में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और अन्य चीजें पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं जिससे फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है. 

दिन में खाएं एक फल 

दिनभर में कोशिश करें कि आप कम से कम एक बार कोई मौसमी फल जरूर खाएं. सेब, अमरूद (Guava) और नाशपाती वगैरह सालोंसाल मिल जाते हैं और यह फल फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत हैं. फल सुबह 11 बजे के करीब और शाम 4 से 5 के बीच खाए जा सकते हैं. 

प्रोटीन को करें खाने में शामिल 

प्रोटीन फैट कम करने में असरदार होता है. इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है और यह मसल्स को मजबूती भी देता है. इसके लिए अंडे, दूध और ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

नींद लें पूरी 

अक्सर व्यक्ति वजन घटाने के लिए हर जद्दोजहद कर लेता और फिर भी वजन टस से मस नहीं होता. इसकी वजह नींद की कमी हो सकती है. अपनी नींद जरूर पूरी करें. नींद पूरी रहेगी तो सेहत बी दुरुस्त रहने लगेगी. 

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights