Nature Nature

तारातरा मठाधीश प्रतापपूरी महाराज पहुँचे सेवाधाम छात्रावास, बच्चों को दिया आशीर्वाद

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सेवाधाम छात्रावास में बाड़मेर के तारातरा मठ के मठाधीश प्रतापपूरी जी महाराज ने पदापर्ण किया। छात्रावास का अवलोकन कर बच्चों को संबोधित किया। महाराज ने बच्चों को सात्विक जीवन जीते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत् प्रयास करने को प्रेरित किया। सेवाधाम छात्रावास की व्यवस्थाओं भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए महाराज ने सेवाधाम के छात्रों को अत्यंत भाग्यशाली बताया। सेवाधाम छात्रावास द्वारा बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के अच्छे प्रयास को सराहा। बच्चों को संस्कारवान बनकर समाज के लिए उपयोगी जीवन जीने को प्रेरित किया। शिक्षा, चरित्र तथा अनुशांसन का महत्व बताते हुए महाराज ने बच्चों को सदाचार को अपनाने को प्रेरित किया। साथ ही उत्तम स्वास्थ्य हेतु छात्रावास में चलाई गई अनेक शारीरिक गतिविधियां की प्रशंसा करते हुए छात्रों को श्रम का महत्व बताया। उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए योग, ध्यान तथा व्यायाम का महत्व के बारे जानकारी दी। सेवा भारती जिलामंत्री सुभाषचन्द्र शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर पंडित शिवानंद महाराज नापासर, नरपत राज पुरोहित लखासर, सेवा भारती जिलाध्यक्ष इन्द्रचन्द तापड़िया, जिलासहमंत्री कुम्भाराम घिंटाला ने आगंतुकों का परिचय करवाया। सेवा भारती के विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू ने छात्रावास की गतिविधियां से अवगत करवाया।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights