Nature Nature

अध्यापन के दौरान शिक्षक मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ना पाए जाएं-जिला कलेक्टर

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि कक्षाओं में अध्यापन कार्य के दौरान कोई भी शिक्षक स्मार्टफोन का प्रयोग ना करें।
शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, मिड डे मील आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करें। सुनिश्चित किया जाए कि केवल क्विज या विशेष तरह की आवश्यकता पड़ने पर ही शिक्षक स्मार्टफोन कक्षा कक्ष में लेकर जा सकते हैं। अध्यापन के दौरान शिक्षक मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ना पाए जाएं। जिला कलेक्टर ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मध्य नजर सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल को अतिरिक्त कालांश लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निर्देश दिए।

किचन गार्डन लगाने में विद्यार्थियों को करें शामिल

जिला कलेक्टर ने कहा कि चारदीवारी वाले राजकीय विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किये जाएं। इन किचन गार्डन में सहजन फली के चार पौधे अनिवार्य रूप से लगें। इन गतिविधियों में बच्चों को भी शामिल करें। सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण के दौरान इन समस्त गतिविधियों का अवलोकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

जिला कलेक्टर ने स्मार्ट टीवी के उपयोग की समीक्षा की और कहा कि किसी भी स्कूल में लगे स्मार्ट टीवी बिना उपयोग के ना रहे, संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। ऐसे स्कूल जहां अब स्टाफ उपलब्ध है, वहां रखे टीवी अन्य स्कूलों में शिफ्ट किए जाएं। जिला कलेक्टर ने स्कूलों में साफ सफाई की समुचित रखने के निर्देश दिए। बैठक में फोलिक एसिड, आयरन टेबलेट इत्यादि के शत प्रतिशत कंजप्शन के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने आवश्यकता अनुसार नए कक्षा कक्षा बनवाने के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, एडीपीएस गजानंद सेवग सहित उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष बिश्नोई, जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीणा, डीएसओ ग्रामीण भागुराम महला, डीएसओ प्रथम सुभाष चौधरी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights