Nature Nature

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ की पहल: 4 फरवरी को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच, बैनर-पोस्टर का अनावरण

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ की पहल: 4 फरवरी को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच, बैनर-पोस्टर का अनावरण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज 18 जनवरी 2026 को स्थानीय मालू भवन सेवाकेंद्र में कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित होने वाले सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर को लेकर बैनर एवं पोस्टर्स का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ. परम प्रभा जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, तेरापंथी सभा, युवक परिषद एवं अणुव्रत समिति के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मंत्री अंबिका डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 फरवरी 2026 को यह सर्वाइकल कैंसर जांच स्थानीय महिला मंडल भवन में आयोजित की जाएगी। यह जांच पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा 21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की कोई भी महिला इसका लाभ उठा सकती है। जांच हेतु 30 जनवरी 2026 अंतिम पंजीकरण तिथि निर्धारित की गई है।

महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने श्रीडूंगरगढ़ की समस्त महिलाओं से अपील की कि निर्धारित आयु सीमा में आने वाली कोई भी बहन इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे और समय रहते संपर्क कर अपना परीक्षण पंजीकृत कराएं।

संपर्क सूत्र:
मंजू देवी बोथरा – 9414429096
अंबिका डागा – 8619518400

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights