Nature Nature

अक्षय तृतीया पर तेरापंथ समाज का भव्य पारणा समारोह, वर्षीतप पूर्ण करने वाली 8 तपस्विनियों का हुआ पारणा

Nature

समाचार गढ़ 30 अप्रेल 2025। मालू भवन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी समाज द्वारा आयोजित समारोह में वर्षीतप की तपस्या पूर्ण करने वाले तपस्वियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के पावन सान्निध्य में भव्यता से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर 8 तपस्विनियों का इक्षुरस (गन्ने का रस) से पारणा करवाया गया जिसमें साध्वियों में साध्वी संगीतश्री, साध्वी शांतिप्रभा, साध्वी कमलविभा, साध्वी मुदिताश्री, साध्वी दीपयशा तथा श्राविकाओं में शुभी देवी तातेड़, दीपा देवी बैंगानी और सारिका देवी पुगलिया के वर्षीतप की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद साध्वीवृंद द्वारा गीतिका, संवाद और भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई।
साध्वी सरसप्रभा, साध्वी प्रेक्षाप्रभा, साध्वी कर्तव्ययशा, साध्वी विवेकश्री, साध्वी संपतप्रभा, साध्वी ललितरेखा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी पुनीतप्रभा, साध्वी ललिताश्री, साध्वी मुदिताश्री, साध्वी शांतिप्रभा, साध्वी कमलप्रभा सहित साध्वीवृंद ने तपस्वियों के प्रति कृतज्ञता और अनुमोदना के भाव प्रकट किए।
कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापन्थ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष नौलखा, तेरापन्थ महिला मंडल संरक्षिका झीणकार देवी बोथरा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। ज्ञानशाला के बच्चों ने कव्वाली, महिला मंडल ने नाटिका तथा सामूहिक गीतिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
तपस्वियों के पारिवारिक सदस्यों द्वारा साध्वी प्रमुखा के संदेशों का वाचन किया गया और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया गया। अंत में, तपस्वियों का पारणा इक्षुरस से कराया गया और सेवा दात्री साध्वियों द्वारा सेवाग्राही व वरिष्ठ साध्वियों को भेंट प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका मालू ने भावपूर्ण ढंग से किया। इस आयोजन में समाज के सभी संघीय संस्थाओं और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights