Nature Nature

सरकारी स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित, बच्चों के चेहरे खिल उठे

Nature

सरकारी स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित, बच्चों के चेहरे खिल उठे
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में समय-समय पर संस्थाओं द्वारा व समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को हर प्रकार के जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाता है। चाहे वो राशन उपलब्ध करवाना हो, चाहे कपड़े हो, बच्चों की शिक्षा हो या शिक्षा सामग्री। इन संस्थाओं व समाजसेवियों के सहयोग से यह सब काम होने से जरूरतमदों को राहत मिलती है। आज श्रीडूूंगरगढ़ की कालूबास स्थित माहेश्वरी बालिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में फ्रेण्ड्स ग्रुप द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। विद्यालय के सभी बच्चों को कॉपी, पेन, पेन्सिल, रबर, शॉपनर किट का विरतण किया गया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे मुस्कुराहट से खिल उठे। यह पाठ्य सामग्री श्री जय माणक फाउंडेशन, जयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रदान की गई। इस फाउंडेशन के एमडी विनोद बोथरा का कहना है कि श्री जय माणक फाउंडेशन द्वारा इस तरह के सहयोग समय समय पर किया जाता रहा है और आगे भी सहयोग जारी रहेगा। इस दौरान हीरालाल पुगलिया, मोहनलाल नाई, अरविन्द चाण्डक, डूंगर आसोपा मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपा शर्मा ने इस सेवा के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights