Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती मनाई गई, राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजोर ने 2 लाख रुपए की सहयोग राशि की घोषणा की

Nature

समाचार गढ़ 13 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ में वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। यह आयोजन श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास भवन में हुआ, जिसमें श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंहजी की जन्म शताब्दी के तहत समारोह आयोजित किया गया। संघ के केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी जोरावरसिंह भादला ने दुर्गादास राठौड़ के शौर्य, स्वाभिमान व स्वामी भक्ति की मिसाल को सराहा और समाज को एकजुट होकर क्षात्र धर्म निभाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रेमसिंह बाजोर ने ओजस्वी भाषण में बलिदान और सेवा के महत्व पर जोर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने छात्रावास के निर्माण के लिए 2 लाख रूपए की सहयोग राशि की घोषणा की।

विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, साहित्यकार गिरधरदान रतनू, भरत सिंह राठौड़, करण प्रताप सिंह शेखावत, छेलूसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल पारीक, और शिव स्वामी अतिथियों में शामिल थे। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

साहित्यकार गिरधरदान रतनू ने क्षत्रिय धर्म पर काव्य पाठ किया। विधायक सारस्वत ने दुर्गादास राठौड़ की महानता का स्मरण किया और समाज को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। रामगोपाल सुथार ने युवाओं में उत्साह और स्वाभिमान के भाव को बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रतनसिंह, विक्रमसिंह सत्तासर, महेंद्र सिंह, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, एडवोकेट रणवीर सिंह, पार्षद विक्रम सिंह, अगर सिंह कोटासर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगमाल सिंह, महेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights