Nature Nature

बीकानेर कला महोत्सव में आएगा खूब मज़ा, तीनों दिन जादू, कठपुतली, ट्रेडिशनल गेम्स व ओपन स्टेज रहेगा खुला, हर शाम आएंगे देशभर से प्रसिद्ध कलाकार व कवि, इवनिंग पास पड़े कम, दिन में एंट्री फ्री, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 को अब बस कुछ ही समय शेष है। 6 जनवरी 2026 मंगलवार की सुबह 9 बजे से गंगाशहर के जैन कॉलेज ग्राउंड में कला, साहित्य व संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। 6, 7 व 8 जनवरी पूरे तीन दिन आर्ट एंड कल्चर फेयर, विभिन्न लोक वाद्य, जादू, कठपुतली, नृत्य, लोक गायन, सामूहिक नृत्य, विभिन्न कवि सम्मेलन, मुशायरा, ट्रेडिशनल गेम्स सहित अनगिनत रोचक गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि पूरा कार्यक्रम मेगा सन लाइट शो व मेगा मून लाइट शो कैटेगरी में बंटा होगा। वहीं आर्ट एंड कल्चर फेयर दिन-रात चलेगा।
मेगा सन लाइट शो के तहत दिनभर आर्ट एंड कल्चर फेयर के साथ अजब गजब लोक संगीत वाद्य यंत्र, जादू, कठपुतली, बच्चों के खिळखोळिया ग्राउंड सहित विविध कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इस दौरान पूरे दिन ओपन मंच हर किसी के लिए खुला रहेगा। हर कोई व्यक्ति अथवा समूह अपनी कला अथवा प्रतिभा का प्रदर्शन इस ओपन मंच पर आकर कर सकेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
मेरे में लगी कला को निहारा जा सकेगा। खरीददारी भी की जा सकेगी। फूड कार्ट भी लगेगा। इस दौरान लाइव स्केचिंग, कैरिकेचर व मेंहदी आर्टिस्ट भी मौजूद रहेंगे। वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए जाएंगे। कलाकारों व हैंडीक्राफ्ट मेकर हर प्रकार से मौका दिया जाएगा। बता दें कि दिन के कार्यक्रमों में एंट्री पास की आवश्यकता नहीं होगी, वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रमों हेतु वीआईपी पास धारकों को सीट हेतु प्राथमिकता दी जाएगी।
रात्रिकालीन कार्यक्रमों में प्रथम दिन भारत के प्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव, मनु वैशाली व वरुण आनंद आ रहे हैं। इसी रात इंडिया गोट टैलेंट फेम जादूगर इमरान भी जादू दिखाने आ रहे हैं। जूठा खान ग्रुप का लोकगायन भी सुनने लायक होगा। इसी शो में मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल प्रतियोगिता भी होगी।
वहीं 7 जनवरी की शाम मिस एंड मिसेज राजस्थान ट्रेडिशनल, किशनगढ़ से लोक गायिका अनिता डांगी, दिल्ली से जादूगर अंजान, जयपुर से घूमर ग्रुप, मिस मूमल गरिमा विजय का फोक कैटवॉक शो, दिल्ली कत्थक घराने से राहुल-उपासना कत्थक ग्रुप, हारमोनियम वादन पर पंडित पुखराज शर्मा दिल जीतेंगे।
वहीं 8 जनवरी को प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान, पद्मश्री कालूराम बामनिया का कबीर गायन, पीरे खान ग्रुप का लोक गायन, शुभ्रा पारीक का फिल्मी इमोशन्स, कठपुतली शो व जादू शो बीकानेर कला महोत्सव में चार चांद लगाएगा। बता दें कि दिन के समय स्थानीय कवि सम्मेलनों के अलावा मधु आचार्य आशावादी व स्वर्गीय करिश्मा जोशी की पुस्तकों का विमोचन भी होगा। वहीं पहले दिन हो रहे युवा संवाद कार्यक्रम में राजवीर सिंह चलकोई, डॉ स्वाति जैन, डॉ नितिन गोयल संवाद करेंगे। मोनिका गौड़ मोडरेटर की भूमिका में होंगी।
रोशन बाफना ने बताया कि मिसेज जैसलमेर मरुधर राठौड़, मिसेज जैसलमेर तरुणा चारण, नीतू बाईसा, मिसेज राजस्थान ट्रेडिशनल चारू अग्रवाल, मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल प्रशांत वर्मा, श्रीकृष्ण चंद्र पुरोहित, राकेश किराडू, सुधा आचार्य, राजकुमारी व्यास, अरुणा सोनी, धर्मेंद्र छंगाणी, मनमोहन पालीवाल, सोनू त्रिपाठी, कुशल बाफना, नीलम कुंपावत, कमल नाथावत, प्रीति बाला जोशी, निधि गहलोत, प्रीति पड़िहार, सरिता फंडन, शोभा सुथार, अलका पारीक, मीनाक्षी कल्ला, देवयानी, अनुराधा सोनी, मीनाक्षी पुरोहित, दिव्या सुथार, मनीतोष गहलोत, वीना सेन, शांति ओझा, भावना खड़गावत, खुशी हर्ष, खुशी गहलोत, वूशु प्लेयर खुशी गहलोत, कीर्ति बिस्सा, मालविका पारीक, विपिन पुरोहित, सुनील रंगा, राजेश स्वामी, लक्ष्मी पंवार, प्रेमसिंह राजपुरोहित, मोहित पुरोहित, चिराग सोलंकी, इशिता कंवर, कुशाल शर्मा, खुशी जावा, शालू गहलोत, सीमा पुरोहित, विकास शर्मा, नरेश खत्री, सुनील शर्मा, मीनाक्षी कुमावत, हितेश छाजेड़, मयंक सेठिया, हनी माथुर, पद्मा भाटी, बलराम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महोत्सव की तैयारियों में लगे हुए हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights