Nature Nature

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

Nature

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन
राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।
समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का मान व सम्मान यहां के प्रवासी नागरिक लगातार बढ़ा रहे है एवं ऐसे ही गांव का सम्मान यहां के प्रवासी उद्यमी संतोष कुमार पुत्र बच्छराम पारख ने राजस्थान गौरव सम्मान प्राप्त कर बढ़ाया है। पारख को जयपुर में राज्य के राज्यपाल के हाथों यह सम्मान मिलने पर कस्बे में भी खुशी का माहौल है एवं कस्बे के ओसवाल समाज द्वारा पारख का अभिनंदन भी किया जा रहा है। ओसवाल पंचायत द्वारा पारख का सम्मान समारोह रविवार, 2 अगस्त को शाम 6 बजे कालूबास में ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ओसवाल समाज के लोगों सहित कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैता शामिल होगें। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां एवं ओसवाल पंचायत के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में पारख का सामूहिक रूप से अभिनंदन किया जाएगा एवं कार्यक्रम की तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा चुका है।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।
समाचारगढ़। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कस्बे के निवासी संतोष कुमार पारख को राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर बधाई दी है। दिलावर ने पारख को बधाई संदेश भेजते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, सेवाभाव एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच का ही परिणाम यह सम्मान बताया। दिलावर ने पारख की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया एवं निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए समाज एवं प्रदेश का गौरव इसी प्रकार बढ़ाने की कामना की है। इससे पूर्व जयपुर में पारख ने दिलावर से शिष्टाचार भेंट भी की।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights