Nature Nature

किसानों को समय पर पूरी बिजली पूरा वोल्टेज दे विभाग अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन – डॉ विवेक माचरा

Nature

किसानों को समय पर पूरी बिजली पूरा वोल्टेज दे विभाग अन्यथा करेंगे उग्र आंदोलन – डॉ विवेक माचरा
श्रीडूंगरगढ़। विगत बहुत दिनों से बिजली विभाग के अनीतिगत निर्णयों से ग्रामीण अंचल के किसानों , ग्रामीणों के सामने भयंकर संकट व्यापत है। युवा लीडर डॉ विवेक माचरा ने बताया कि आज किसानों के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों के साथ मिलकर मांग की गई कि गांवों में शाम के समय 5 बजे रात्रि 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने से आमजन त्रस्त है । माताओं बहनों के घरेलू कार्य , छात्र छात्राओं के सामने पढ़ाई में परीक्षा के समय में भंयकर संकट , मरीजों के सामने जीवन संकट , बड़े बुजुर्गों के सामने जीवन यापन में संकट व्याप्त है। बिजली विभाग अगर इस अघोषित कटौती को नहीं बंद करेगा तो विभाग और अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कृषि बिजली में 6 घंटे बिजली एक भी गांव के एक भी फीडर में निर्बाध रूप से नहीं दी जा रही । अधिकांश जगह किसानों को लोड, कटौती , वोल्टेज के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है , विभाग आगामी दिवस में इसका निस्तारण करके पूरी बिजली , पूरा वोल्टेज , समय पर बिजली नहीं देता है तो अधिकारियों की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी । गांवों में जीएसएस स्तर को ठेका आधारित करने और निजी कंपनी को 5 लाख से अधिक प्रति माह रख रखाव का भुगतान सरकार करती है फिर भी जीएसएस में ओसीबी, इंसुलेटर जैसी आधारभूत उपकरणों के अभाव में किसानों को आए दिन लाखों रुपए के उपकरणों की बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है , आगामी दिवस में मांग पत्र में दिए जीएसएस पर उचित उपकरण नहीं दिए गए तो निजी कंपनी पर और विभाग पर उच्च स्तरीय कार्यवाही की जाएगी । बीदासर बिजली विभाग से जुड़े बरजांगसर , सोनियासर आदि गांवों में निरंतर अघोषित कटौती SE बीकानेर सुचारू कराएं अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा ।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights