Nature Nature

तीन घंटे से ज्यादा समय बंद पड़ी है इस गांव की विद्युत आपूर्ति भीषण गर्मी में लोग हो रहे परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Nature

समाचार गढ़, 19 अप्रैल 2025 श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में पिछले तीन घंटे से अधिक समय गांव सहित कृषि कुओं की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप पड़ी है जिसके कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों का हाल बेहाल हो गया है।गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी जीएसएस के कार्मिक को अवगत कराने पर कार्मिक ने बताया कि जीएसएस की विद्युत सप्लाई की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने की वजह से सप्लाई बंद है।ग्रामीण सुगनाराम जाखड़,जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से पूरे जीएसएस की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बंद पड़ी है।जिम्मेदार अधिकारियों का फोन भी नहीं लग पा रहा है जिसके कारण इस भीषण गर्मी में बीमार,बुजुर्गों सहित ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कोई समाधान नहीं होना विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही को उजागर कर रहा है। इस जीएसएस से सातलेरा गांव सहित 200 से अधिक कृषि कुएं,फैक्ट्रियां जुड़ी हुई है।जो सब परेशान हो रहे हैं।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से अति शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Related Posts

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में निर्माणाधीन DRT टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर अचानक भारी मात्रा में…

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights