Nature Nature

सरकार और प्रशासन शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत कर जनता की आवाज दबा रहे हैं” – गिरधारीलाल महिया

Nature

समाचार गढ़, 2 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर चोटियान गाँव में शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना आज 215वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे शराब माफियाओं के साथ मिलकर जनता की आवाज को अनसुना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आमजन अपने सामाजिक ताने-बाने को बचाने और युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही। प्रशासन को जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल गाँव से शराब ठेका हटाने का निर्णय लेना चाहिए।”

एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने आंदोलन को सही ठहराते हुए कहा कि “लंबे संघर्ष के बावजूद सरकार व प्रशासन हमारी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि जल्द ही ठेका बंद नहीं किया गया तो गांव के आक्रोशित युवा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

आज धरने पर केशराराम चोटिया, आदूराम, भरत, सहीराम चोटिया, परमेश्वर लाल चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मदन, सीताराम, बीरबलराम, कानाराम, मोटाराम सांसी, बलबीर चोटिया, किशन चोटिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights