Nature Nature

घायल गौवंश को किया पीड़ा मुक्त, ब्रेक वायर ने कर दिया था जीना मुश्किल

Nature

समाचार गढ, 22 मार्च 2024। राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय दुलचासर में एक घायल निराश्रित बैल लाया गया। एक दिन पूर्व इस घायल गौवंश को ग्रामीणों ने देखा तो इसके पिछले दांए पाँव में खून भरा घाव था जिसमें लगातार खून बहा जा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे काबू कर नजदीकी श्री गोपाल गौशाला विकास प्रबंधक समिति दुलचासर में डाल दिया व प्राथमिक चिकित्सा कर नजदीकी पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष घारू को सूचना की।
डॉ. घारू ने पशु को रात भर भूखा रखने के लिए कहा। अगली सुबह गौशाला का स्टाफ व प्रबंधक सुन्दरलाल मूंधड़ा इस निराश्रित बैल को लेकर राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय दुलचासर पहुॅंचे तथा प्रभारी डॉ. घारू को बताया कि- ‘इस गौवंश की प्राथमिक चिकित्सा करते समय हमने देखा की पिछले दाहिने पैर में चमड़ी में एक तार का टुकड़ा फंसा है।’
परीक्षण करने पर डॉ. घारू ने देखा कि पिछले दाहिने पैर मैं फेटलॉक जॉइंट के ठीक ऊपर एक ब्रेक वायर बुरी तरह अंदर तक फंसा हुआ है। डॉ. घारू ने तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया, तथा पशु को जायलाज़ीन सीडेशन दिया। जिससे ऑपरेशन के दौरान पशु ज्यादा दर्द से परेशान न हो और नियंत्रण में भी रहें। इसके पश्चात् ट्रेविस में लेकर गौवंश के पैर में फंसे हुए ब्रेक वायर को धीरे धीरे निकाला गया। साथ ही सावधानीपूर्वक परीक्षण कर देखा गया कि कोई और तार का टुकड़ा तो पैर में नहीं रह गया। इसके बाद गौवंश को एंटीबायोटिक, दर्दनिवारक की दवा भी दी गयी ताकि गौवंश को आराम मिल सके। ग्रामीणवासियों व गौशाला स्टाफ के द्वारा ऑपरेशन के बाद जब पूछा गया कि कोई तार का टुकड़ा रह तो नहीं गया। इस पर प्रभारी ने कहा कि -‘जहाॅं तक अच्छी तरह परीक्षण कर लिया गया है फिर भी इसकी अंतिम पुष्टि x-ray मशीन द्वारा होगी जो कि यहाॅं पर उपलब्ध नहीं है यदि घाव नहीं भरता है और इसमें मवाद आता है तो इसे बीकानेर रेफर किया जायेगा । जहाॅं x-ray मशीन की सहायता से फॉरेन बॉडी का इन्वेस्टीगेशन किया जायेगा।
फिलहाल गौवंश को काफ़ी आराम मिल चुका है तथा 5 दिन तक पोस्ट ओपेरेटिव केयर के तहत इसमें एंटीबायोटिक व दर्द निवारक इंजेक्शन दिये जायेंगे और घाव की सफाई की जाएगी। इस ऑपेरेशन में मनोज कुमार, रेंवत सिंह, महेंद्र, इत्यादि उपस्थित थे l चिकित्सा विभाग की और से सुश्री ममता कुमारी, मनोज कुमार चौहान ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights