Nature Nature

एमपीवीएस के चुनाव संपन्न, श्रीगोपाल राठी बने अध्यक्ष

एमपीवीएस के चुनाव संपन्न, श्रीगोपाल राठी बने अध्यक्ष

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 5 अक्टूबर 2025।
कस्बे के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक आज रविवार को संस्थान भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने की।

बैठक में सर्वप्रथम प्रबंधकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। तत्पश्चात संस्थान के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने कार्यकारिणी के कार्यकाल के दौरान किए गए सभी कार्यों सहित आय-व्यय विवरण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।

इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं शिक्षाविद सुशील कुमार सेरड़िया ने संस्थान के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की। निर्धारित अवधि के बाद केवल तीन पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए—

  • अध्यक्ष पद: श्रीगोपाल राठी
  • उपाध्यक्ष पद: मोहनलाल सोनी (एडवोकेट)
  • मंत्री पद: गजानंद सेवग

चूंकि इन पदों के लिए एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ, इसलिए तीनों को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। शेष पदों व कार्यकारिणी सदस्यों के चयन हेतु सभा ने अध्यक्ष और मंत्री को आम सहमति से अधिकृत किया।

बैठक के दौरान मोहनलाल सोनी और गजानंद सेवग ने संस्थान व विद्यालय के विकास हेतु कई रचनात्मक एवं सकारात्मक सुझाव भी रखे।

सभा में रामेश्वरलाल तोषनीवाल, भीकमचंद तापड़िया, निर्मल कुमार पुगलिया, संजय कुमार कर्वा, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, रमेश कुमार बिहानी, सत्यनारायण स्वामी, जगदीश प्रसाद स्वामी, गजानंद सेवग, मोहनलाल सोनी (एडवोकेट) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी पूर्ण गंभीरता के साथ विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करेगी तथा संस्थान के विकास के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा रखती है।

सभा के अंत में उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की कार्यवाही का समापन किया।

  • Related Posts

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की…

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights