Nature Nature

मौसम विभाग ने इन 17 जिलों में बारिश होने की जताई संभावना

Nature

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदला है। सीकर में रविवार सुबह बारिश हुई। जयपुर में भी दोपहर बाद आंधी चली और कुछ इलाकों में बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकता है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम परिवर्तन का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, दौसा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बूंदी, बारां, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं पर तेज बरसात हो सकती है।

वहीं 24 घंटों में जयपुर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, दौसा और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 24 और 25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 26 अप्रैल को राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।
27 और 28 अप्रैल से राजस्थान में एक नया वेदर सिस्टम तैयार होगा। इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। नए वेदर सिस्टम का असर मई के शुरुआती महीने में भी नजर आएगा। प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। इससे राजस्थान के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

  • Related Posts

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights