Nature Nature

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

Nature

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को
1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए
2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित

1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए
समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राजलदेसर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) कुन्दन देथा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उन्हें आदेशों की प्रतीक्षा में (एपीओ) रखते हुए निदेशालय, जयपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जारी आदेश क्रमांक 2595 के अनुसार, यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है। आदेश पर निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर के हस्ताक्षर हैं। इसमें देथा को तुरंत निदेशालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। यह आदेश सक्षम स्तर की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि जिला कलेक्टर चूरू, स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर के उप निदेशक और राजलदेसर नगरपालिका प्रशासक सहित संबंधित विभागों को भेजी गई है।

2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित
समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। टीडियासर ग्राम पंचायत में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था में लापरवाही के चलते रतनगढ़ पंचायत समिति के बीडीओ सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पंचायत की प्रशासक को भी पद से मुक्त कर दिया गया है। 22 मार्च को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने टीडियासर पंचायत का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारी अनुपस्थित मिले और गलियों में कीचड़ व गंदगी पाई गई, जिससे मंत्री ने नाराजगी जताई। इसके बाद विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, एईएन गोपेश कुमार निराला और सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार को निलंबित किया गया। वहीं निवर्तमान सरपंच शरबती देवी को प्रशासक पद से हटा दिया गया है। इन अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी रहेगी और जांच अवधि के दौरान इनका मुख्यालय जयपुर रहेगा। यह आदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम और अतिरिक्त आयुक्त एवं उपशासन सचिव त्रिलोकचंद मीणा द्वारा जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights