Nature Nature

राजस्थानी फिल्म ‘सतोळियो’ का हुआ मुहूर्त

Nature

राजस्थानी फिल्म ‘सतोळियो’ का हुआ मुहूर्त
खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा रहे मौजूद

बीकानेर, 24 अक्टूबर। राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के विषय पर बनने वाली फिल्म ‘सतोळियो’ का शुक्रवार को मुहूर्त हुआ। टाउन हाॅल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा तथा उपनिदेशक (जनसंपर्क) डाॅ. हरि शंकर आचार्य बतौर अतिथि मौजूद रहे।
डाॅ. मेघवाल ने कहा कि फिल्म और नाटक, किसी भी माध्यम को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वूपर्ण माध्यम है। बीकानेर से हो रहा यह प्रयास राजस्थानी भाषा को और अधिक समृद्ध करने में अपना योगदान देगा। विधायक व्यास ने कहा कि एक दौर में राजस्थानी फिल्में, बड़ी ख्याति हासिल करती थी। धीरे-धीरे हम इनसे दूर हो गए। आज के दौर में वापस इनसे जुड़ना जरूरी है।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि आज अनेक लोग सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थानी को प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भाषा को आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हमे इसे समझना होगा। डाॅ. आचार्य ने कहा कि राजस्थानी को सशक्त करने की शुरूआत हमें अपने घर से ही करनी होगी।
ओडी प्रोडक्शन एवं दीपा मोशन पिक्चर्स के इस्माइल आजाद ने फिल्म के कथानक के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में राजस्थानी भाषा कीे मान्यता की मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसका फिल्मांकन राजस्थान के विभिन्न शहरों के साथ मुंबई में होगा। फिल्म के मुख्य किरदार हरीश महर्षि ने बताया कि अगले दो महीने में इसका फिल्मांकन कर लिया जाएगा। इसमें प्रदेश के नामी कलाकार भागीदारी निभा रहे हैं।
इसके पश्चात् आयोजित पत्रकार वार्ता में मोनिका गौड़ ने फिल्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। इस दौरान विपिन पुरोहित, एड. जगदीश शर्मा, संजय पुरोहित, विप्लव व्यास, शशांक शेखर जोशी, सुधा आचार्य, डॉ. बसंती हर्ष, मुनेंद्र अग्निहोत्री, रवींद्र शुक्ला डॉ. नमामी शंकर आचार्य, डॉ. मीना आसोपा, डॉ. सुषमा बिस्सा, हाजी गनी खान, आशाराम व्यास, महेंद्र गर्ग, संजय सिंह भाटी और विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights