Nature Nature

बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर पूरे दिन गुंजायमान नजर आए । मंगलवार सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए । देखते देखते ही मंदिरों में बड़ी-बड़ी कतारे भक्तों की लग गई । भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भांग, आक, धतूरे, प्रसाद चढ़ाकर भगवान शंकर से सुखमय जीवन की कामना की । महिला श्रद्धालुओं ने पूरे दिन भजन कीर्तन कर भगवान शिव को खूब रिझाया । जयपुर रोड नेशनल हाईवे पर स्थित खाखी धोरा धाम, सातलेरा स्थित ठाकुर जी मंदिर, शिव मंदिर, बिग्गा गांव के भोलेनाथ मंदिर, श्री डूंगरगढ़ हाई स्कूल के पास स्थित भूतनाथ मंदिर, झंवर बस स्टैंड पर शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई । भक्तो ने पूरे दिन जलाभिषेक कर भगवान शिव को रिझाया। मंगलवार रात को कई शिव मंदिरों में जागरण, भगवान शिव का रूद्राभिषेक व जोड़ो द्वारा चारों पहर में पूजा की जायेगी।

सातलेरा स्थित शिव मंदिर में भक्तों की लगी भीड़ । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
सातलेरा स्थित शिव मंदिर में भक्तों की लगी भीड़ । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की बारी, 4.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

    समाचार गढ़ 15 सितम्बर 2026 राजस्थान। निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी पंचायतीराज चुनाव में गांवों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights