Nature Nature

समाज के लोगों ने अध्यक्ष को सौंपा पत्र, भुगतान करने व जांच की मांग की

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ कस्बे में एक से बढ़कर एक सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थान है जो लोकहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करते आ रहे हैं ऐसी ही एक संस्था है माहेश्वरी सेवा सदन। माहेश्वरी समाज की सिरमौर संस्था द्वारा समाज हित के साथ कस्बे के आमजन के लिए भी काफी सराहनीय कार्य समय-समय पर किये जा रहे है। ऐसे में संस्था द्वारा एक निजी फर्म से टीन शेड, फ़ॉर सीलिंग का निर्माण कार्य करवाया गया है। लाखों रुपये की राशि खर्च होने के बाद भी उसके अनुरूप कार्य नहीं होने पर संस्था से जुड़े व्यक्तियों और समाज के गणमान्यों व्यक्तियों ने संस्था के अध्यक्ष को एक पत्र देते हुए फर्म की जो शेष राशि है, उसे भुगतान करने और उससे पहले फर्म द्वारा करवाये गए निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की अधिकृत एजेंसी द्वारा जांच करवाने की अपील की है। अध्यक्ष हरिप्रसाद तापड़िया ने पत्र स्वीकार करते हुए शीघ्र ही एक बैठक में इस बारे में निर्णय करते हुए जांच कराने की बात कही। इस दौरान रामचन्द्र राठी, शिवरतन करवा, गणेशमल राठी, कमल करवा, लक्ष्मीनारायण झालरिया, दिनेश मूंधड़ा, सुशील डागा, शिवभगवान मूंधड़ा, भिखमचन्द तापड़िया, श्रीगोपाल तापड़िया, बेगराज सोमाणी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र अध्यक्ष को सौंपा है।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights