Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव के लोग तरस रहे पानी को, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीणों में आक्रोश

Nature

समाचार-गढ़, 15 फरवरी 2023। गर्मी के मौसम के साथ ही गांवों में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में दो नलकूप दोनो ही कई दिनों से खराब पड़े हैं जिसके चलते यहां के ग्रामीण पानी के लिए मोहताज होते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो नलकूप बने हुए हैं एक नलकूप एक माह से खराब पड़ा है तो दूसरा नलकूप भी पिछले एक पखवाड़े से बंद पड़ा है।जिम्मेदारों को अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक नलकूप को दुरुस्त करने की कोई सुध नहीं ली गई है जिसके कारण यहां के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण सुगनाराम जाखड़ ने बताया कि गांव के दोनो नलकूप खराब होने की वजह से घरों में बने जल भंडारण खाली हो चुके हैं पशु खेलिया सूखी पड़ी जलदाय विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर रही है। आवारा पशु धन पानी की तलाश में दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर नजर आ रहा है ग्रामीण महंगे दाम देकर पानी के टैंकर डलवाने पर मजबूर हो रहे हैं।
हालांकि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर सख्त हिदायत दी जा रही है कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए। लेकिन लगता है कि जिला प्रशासन के आदेश का संबंधित विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से गांव के दोनो खराब पड़े नलकूप को अति शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।

पानी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर आवारा पशुधन।
पानी के अभाव में सातलेरा गांव में सूखी पड़ी पशु खेली तथा पानी की बाट जोह रहा आवारा पशुधन ।
  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights