Nature Nature

336वें दिन भी जारी रहा धीरदेसर चोटियान में शराब ठेके के विरोध में धरना, वोटिंग तिथि की प्रतीक्षा में डटे ग्रामीण

Nature

समाचार गढ़, 1 अगस्त 2025।
गांव में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना आज 336वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी, कड़कड़ाती सर्दी और अब बरसात के मौसम में भी ग्रामीण खुले मैदान में डटे हुए हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक वोटिंग की तिथि घोषित नहीं की गई है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना जैसा प्रतीत हो रहा है।

गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे लंबे समय से शराबबंदी की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता को ग्रामीण दुर्भाग्यपूर्ण मान रहे हैं। बरसात के मौसम में खुले टेंट के नीचे बैठे ग्रामीणों की सुध लेने कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है, जिससे आमजन के सामने यह प्रश्न खड़ा हो गया है कि आखिर सरकार और प्रशासन किस दबाव में काम कर रहे हैं?

गौरतलब है कि गांव पहले भी शराब की त्रासदी झेल चुका है और इसीलिए ग्रामीण लंबे समय से शराब ठेके को बंद करने की मांग कर रहे हैं। कड़ाके की सर्दी से लेकर भीषण गर्मी और अब बरसात में भी ग्रामीण लगातार खुले मैदान में डटे हुए हैं और वोटिंग तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, ताजाराम मेघवाल, सहिराम, मनफूल, बीरबलराम, सांवरमल सहू, भागीरथ, खींयाराम, लेखराम, तेजपाल, रुपाराम सांसी, मोटाराम सांसी, बाबूलाल और किशन चोटिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

समाचार गढ़ 6 मार्च 2026, बीकानेर। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली कोलकाता की संस्था विचार मंच द्वारा वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कारों…

सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। शुक्रवार सुबह शेयर बाजार की शुरुआत निराशाजनक रही और खुलते ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख कंपनियों के बड़े-बड़े स्टॉक्स धड़ाम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सुबह शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

अमेरिका की छूट से भारत को रूसी तेल खरीदने का मौका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत

अमेरिका की छूट से भारत को रूसी तेल खरीदने का मौका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत

दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights