Nature Nature

180 घरों में पेयजल की किल्लत, निजी कंपनी की लेटलतीफी का खामियाजा भोग रही जनता

Nature

समाचार गढ़, 27 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में गत 4महीनों से ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है और मजबूरन निजी टैंकरों से पानी मंगवाया जा रहा है। गांव के निवासी राजू जाखड़ ने बताया कि गांव में दो कुएं हैं परन्तु दोनों ही सरकारी कर्मचारियों की अनदेखी के चलते बन्द पड़े हैं और ग्रामीणों को पेयजल के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। जब इस बारे में जैसलसर ग्राम पंचायत के सरपंच से बात की तो प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ ने बताया कि गत 3-4महीनों से ग्रामीणों पर पेयजल का संकट छाया हुआ है। दो कुंए होने के बारे भी ग्रामीण प्यासे है। और 180घरों में मजबूरन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। इसके लिए जलदाय विभाग, विधायक सभी को कई बार बताया जा चुका है परन्तु स्थिति जस की तस बनी हुई है। जलदाय विभाग की जेईएन साधना मीणा ने बताया कि जलदाय विभाग के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर नहीं होने के कारण कुंओं पर जब मोटर चलाई जाती है तो मोटर जल जाती है। पूरे गांव में एक ही ट्रांसफार्मर है जिससे पूरे गांव के साथ कृषि कुंओं और जलदाय विभाग के कुंओं को बिजली सप्लाई होती है। इसके कारण मोटर जल जाती है। जलदाय विभाग द्वारा बिजली विभाग को अलग से ट्रांसफॉमर देने की फ़ाइल लगाई हुई है। विद्युत विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि जलदाय विभाग से फ़ाइल आयी हुई है। विधायक सारस्वत द्वारा भी ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने का कहा हुआ है परन्तु एलएनटी कम्पनी द्वारा ही देरी की जा रही है।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या से मुझे अवगति है। इसके लिए जलदाय विभाग को कहकर अलग से ट्रांसफॉर्मर के लिए फ़ाइल भी लगवाई है। एलएनटी कम्पनी को कहकर जल्दी ही ग्रामीणों की समस्या के निजात के लिए ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाएगा।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights