दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज
समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में होने वाले पांच दिवसीय सातवें राज्य स्तरीय नाट्य समारोह की शुरुआत 17 फरवरी को मणि मधुकर लिखित व सुधेश व्यास द्वारा निर्देशित नाटक दुलारी बाई से होगी । संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया की 18 को विकास बहारी द्वारा लिखित व विनोद पारीक द्वारा निर्देशित खिड़की, 19 को टौंक के नाट्य दल द्वारा रबिंद्र नाथ टैगोर लिखित व चितरंजन नामा द्वारा निर्देशित डाकघर , 20 को अशोक पटोले द्वारा लिखित व दीपांकर चौधरी द्वारा निर्देशित दावते इश्क तथा समारोह के अंतिम दिन 21 फरवरी को आनंद वि आचार्य द्वारा लिखित व विजय सिंह राठौड़ द्वारा निर्देशित नाटक सरदार का मंचन होगा । कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप भटनागर ने बताया की सभी नाटकों का मंचन टाउन हाल में शाम 6.30 बजे होगा तथा इसमें दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा । उन्होंने बताया की समारोह में वरिष्ठ निर्देशकों के साथ युवा निर्देशकों को भी अवसर दिया जा रहा है ।










