Nature Nature

हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

Nature

समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गाँव सातलेरा में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सांवरमल तावणियाँ ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख भुवनेश जी, अखिल विश्व गायत्री परिवार के गोपाल जी शास्त्री एवं प्रेमनाथ जी महाराज (जसनाथ जी बाड़ी, बिग्गा) मुख्य वक्ता रहे।
सम्मेलन में सातलेरा, जैसलसर, बिग्गा एवं बिग्गा बास रामसरा सहित आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। संतों ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वचन प्रदान किए और सनातन संस्कृति के संरक्षण व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
गोपाल जी शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि हिन्दू धर्म विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना देता है।
प्रेमनाथ जी महाराज ने हिंदू संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए परिवार व संस्कारों की रक्षा पर जोर दिया तथा बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का आह्वान किया।
संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख भुवनेश जी ने कहा कि हिंदू संस्कृति का प्राचीन इतिहास गौरवशाली रहा है और आज विश्वभर में सनातन परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में वर्णित जीवन पद्धति को अपनाने का प्रयास अब वैश्विक स्तर पर हो रहा है।
कार्यक्रम में बाल कवि कमल प्रजापत (मोमासर) ने वीर रस से ओतप्रोत कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सातलेरा के वरिष्ठ नागरिक मालाराम तावणियाँ भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनिल धायल ने किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश लखारा (आडसर), किशोर सिंह, बाबूलाल गंगाधर तावणियाँ (बिग्गा), खींवराज स्वामी, गोविन्दराम स्वामी, देवीलाल तावणियाँ (बिग्गा बास रामसरा), मनीष गिरी, द्वारकाप्रसाद सैन (जैसलसर), किशोर सिंह राजपुरोहित (तोलियासर), मालाराम मास्टर, सांवरमल तावणियाँ, खुमाराम जाखड़, पन्नाराम, भुवाल, रेवन्तराम, लिछमणराम, गुलाबाराम, महावीर सिंह, जगदीश प्रसाद, कत्थक जीवदास, लिखमाराम मेहरा, नंदलाल शर्मा, भगवानाराम तावणियाँ, श्रीभगवान तावणियाँ, मालाराम तावणियाँ, राजूराम जाखड़ सहित सैकड़ों ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। राजस्थान में 309 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के बाद अब पंचायती राज चुनावों पर राजनीतिक दलों का फोकस बढ़ गया है। राज्य की 14,403 ग्राम…

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच तीखा सवाल-जवाब देखने को मिला। आतंकवाद से जुड़े सवाल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights