Nature Nature

बारिश के समय मच्छरों के काटने से बीमारियों का बढ़ रहा ख़तरा, इन तरीकों से आपके पास नहीं फटकेंगे मच्छर

Nature

समाचार गढ़, 22 जुलाई 2024। मानसून का समय शुरू हो चुका है। ऐसे में मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके चलते अपनी और अपने घरवालों को मच्छरों से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। आज हम आपको ऐसे नेचुरल, सेफ और इकोनॉमिकल तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से मच्छरों की ब्रीडिंग को रोका जा सकता है

आपके काम आएंगे ये तरीके
बारिश के मौसम में मच्छरों को भगाना आसान नहीं होता। कई बार नॉर्मल मॉसक्यूटो रेप्लिकेंट्स काम ही नहीं आते। आलम यह होता है कि उन्हें लगाने के बाद भी मच्छर भागते नहीं हैं और परेशान करते रहते हैं। ऐसे में उन मॉसक्यूटो रेप्लिकेंट्स को ही यूज करना चाहिए, जिनमें पिकारिडिन और डीईईटी हो। इसके अलावा आप कपूर पर नारियल का तेल अच्छी तरह लगाकर रख दें, जिससे मच्छर घर के आसपास नहीं फटकेंगे।

आपके पास भी नहीं फटकेंगे मच्छर
अगर आप खुद को मच्छरों से बचाना चाहते हैं तो खुशबूदार तेल जैसे लैवेंडर, चाय के पेड़ का तेल, नीम, सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस और पुदीना आदि को इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी महक की वजह से मच्छर पास नहीं फटकते हैं और इनके इस्तेमाल से स्किन पर भी असर नहीं पड़ता है।

लहसुन की मदद से भी भगा सकते हैं मच्छर
आप लहसुन की मदद से भी मच्छरों को भगा सकते हैं। लहसुन में हाई सल्फर कंटेंट होता है, जिससे मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके लिए आपको लहसुन को कुचलना होगा और पानी में उबालना होगा। आप इस पानी को पी सकते हैं या इसे कमरे के कोनों में स्प्रे भी कर सकते हैं, जिसकी सुगंध की वजह से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

ये पौधे भी कर सकते हैं आपकी मदद

मच्छरों को दूर भगाने के लिए गेंदा, तुलती, लेमन ग्रास, पेपरमिंट, रोजमेरी जैसे पौधे भी लगा सकते हैं। इनकी गंध की वजह से मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके अलावा नींबू और लौंग का पानी भी अच्छा ऑप्शन है। मच्छरों से बचाव के लिए ढीले-ढाले और पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने चाहिए। मानसून के दौरान छोटे कपड़े और शॉर्ट्स पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मच्छरों को काटने का मौका मिलता है। इसके अलावा हल्के रंग के कपड़े पहनने से मच्छर पास नहीं आते हैं।

ऐसे रोक सकते हैं मच्छरों की ब्रीडिंग
मच्छरों को रोकने के लिए उनकी ब्रीडिंग रोकना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में मच्छरों का ब्रीडिंग पॉइंट ढूंढना चाहिए और उन्हें खत्म कर देना चाहिए इससे आप खुद को मच्छरों से बचा सकते हैं। अगर आपको मच्छर ने काट लिया है और आप किसी बीमारी की चपेट में हैं तो लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने का आसान तरीका फॉगिंग कराना भी होता है

  • Related Posts

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights