Nature Nature

कस्बे की चरमराई सफाई व्यवस्था, प्रतिपक्ष नेता सहित पार्षदों ने SDM व ईओ को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 27 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख के नेतृत्व में पार्षदों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कस्बे की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पिछले लंबे समय से कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहाल हो रखी है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। कस्बे की नालियां गंदगी से अटी हैं। घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन और गलियों से कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर भी नहीं आ रहे हैं। गंदगी के कारण पनप रहे मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बना है। इस दौरान पार्षद हीरालाल कूकना, यूसुफ, दाऊद काजी, दिलशाद, पार्वती माली, मंगतूराम मेघवाल सहित संदीप मारू, दीपक, गौतम आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि सफाई टेंडर की अवधि गत 31 मार्च को पूर्ण हो चुकी है। ठेकेदार का भुगतान पूर्ण नहीं होने व टेंडर अवधि नहीं बढ़ाए जाने से ठेकेदार ने सफाई कार्य रोक दिया है। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहाल है।

  • Related Posts

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    समाचार गढ़, 13 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज 13 मार्च से 15 मार्च तक तीन दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए…

    ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे, तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का आज 14वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। तेहरान में लगातार बमबारी हो रही है। मेहराबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे, तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    ट्रंप का बड़ा बयान:  ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे,  तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह

    श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights