Nature Nature

निकाह के 18वर्षों बाद अपनी बेगम को निकाला घर से बाहर, दहेज के लिए दी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 27 अपै्रल, श्रीडूंगरगढ़। निकाह के 18वर्षों बाद अपनी बेगम को मारपीट करके घर से बाहर निकालने और शुरू दिन से ही दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गा बास निवासी शबनम पत्नी साजिद खोकर पुत्री गफूर सैयद ने थाने में अपने भाई इश्तियाक, भतीजे मो. अयान और चचेरे भाई मो. इलियास सैयद के साथ थाने में उपस्थित होकर बताया कि उसका निकाह 2007 में श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास निवासी साजिद खोखर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही उसके ससुर उस्मान खोखर, सास आशिया, जेठ यूनुस और हारून कम दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और पीहर से और धन लाने की बात कहते रहे। इसके बाद आरोपी से पीड़िता को 3संतान भी हुई परन्तु उसके बाद भी पीड़िता को आरोपी परेशान करते रहे। कुछ वर्षों पहले उसके पति साजिद विदेश कमाने के लिए चले गए तो उसके पीछे ससुर और दोनों जेठ ने बुरी नजर रखनी शुरू कर दी। ढाई वर्ष की मुसाफिरी के बाद कुछ दिनों पहले जब पति वापिस आया तो पीड़िता ने उसे सब बताया जिस पर पति ने पीड़िता को भला बुरा कहा और चुप करा दिया। पीड़िता ने बताया कि 26अप्रैल को रात 9बजे पीड़िता जब रसोई में काम कर रही थी तो उसका जेठूता सोहिल पुत्र यूनुस ने उसे पीछे से पकड़ लिया। जब उसने हल्ला किया तो सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों सहित रात को 10:30बजे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पीहर वालों को कॉल किया तो सभी आये। ससुराल वाले समझाकर घर के अंदर ले गए और पीहर वालों के साथ लाठी, डंडों और सरियों से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights