Nature Nature

मनरेगा बचाओ महासंग्राम’ यात्रा का श्रीडूंगरगढ़ में जोरदार स्वागत, मज़दूरों ने किया आंदोलन तेज करने का संकल्प

मनरेगा बचाओ महासंग्राम’ यात्रा का श्रीडूंगरगढ़ में जोरदार स्वागत, मज़दूरों ने किया आंदोलन तेज करने का संकल्प

Nature

श्रीडूंगरगढ़ (समाचारगढ़)।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘मनरेगा बचाओ महासंग्राम’ यात्रा आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर, सेरूणा, पूनरासर एवं बिनझासर गांवों में पहुँची। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में मज़दूरों का जनसमूह उमड़ पड़ा।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मज़दूरों को उनका हक मांगने से नहीं, बल्कि संगठित संघर्ष से मिलता है। यात्रा के दौरान गांव-गांव में मज़दूरों ने यह संकल्प लिया कि जब तक पूरा काम और पूरी मज़दूरी नहीं मिलेगी, तब तक यह आंदोलन नहीं रुकेगा।

यात्रा में शामिल मज़दूरों ने सरकार से मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास बंद करने और मज़दूरों के अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की।

प्रमुख मांगें

  • समय पर एवं उचित मज़दूरी का भुगतान

  • प्रत्येक परिवार को पूरे 100 दिन का रोज़गार

  • मज़दूरों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा

इस दौरान मज़दूरों ने “मज़दूर एकता की यही पुकार, काम दो या छोड़ो सरकार” के नारे लगाए।

यात्रा के दौरान लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मज़दूरों की मांगों का समर्थन किया।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights