Nature Nature

साक्षात नर्क बना शिक्षा का मंदिर, पोस्ट ऑफिस के सामने खंडहर स्कूल बना कचरा घर, जिम्मेदार मौन

साक्षात नर्क बना शिक्षा का मंदिर: पोस्ट ऑफिस के सामने खंडहर स्कूल बना कचरा घर, जिम्मेदार मौन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने स्थित राजकीय विद्यालय की पुरानी शाखा आज साक्षात नर्क का दृश्य प्रस्तुत कर रही है। राजाओं के जमाने में स्थापित यह ऐतिहासिक राजकीय स्कूल वर्षों की घोर उपेक्षा के चलते अब पूरी तरह खंडहर और कचरा घर में तब्दील हो चुकी है।

कभी शिक्षा का केंद्र रहा यह भवन अब पांच फीट ऊंचे कचरे के ढेर, टूटी-फूटी दीवारों और बदबूदार गंदगी से घिरा हुआ है। बरसात के दिनों में परिसर में पानी भर जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

यह भूमि राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय की धरोहर है और दो पट्टा की बेशकीमती सरकारी जमीन होने के बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। आरोप है कि वर्षों से यहां जो भी प्रधानाचार्य पदस्थापित होकर आए, उन्होंने इस शाखा की बदहाली में कोई रुचि नहीं ली।

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि परिसर में आवारा गौवंश खुलेआम विचरण करता है, चारों ओर फैली पॉलीथीन और कचरे को खाता है, जिससे बीमार होकर उनकी मौत तक हो रही है। आसपास के दुकानदार और रेहड़ी-थैले वाले भी बेधड़क यहां कचरा डाल रहे हैं, जिससे हालात और भयावह हो गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका मण्डल, शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन, स्वच्छता शाखा और उपखण्ड प्रशासन — सभी इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे बैठे हैं। बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह का खंडहर दुर्घटना, बीमारी और जनहानि को खुला निमंत्रण दे रहा है।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि

  • तत्काल यहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए
  • कचरा डालने वालों पर जुर्माना व कार्रवाई हो
  • गौवंश की सुरक्षा के लिए पॉलीथीन मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए
  • और इस ऐतिहासिक स्कूल भवन का पुनर्निर्माण या सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जाए

अब सवाल यह है कि किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि के बाद ही प्रशासन जागेगा, या समय रहते जिम्मेदार अपना दायित्व निभाएंगे?

पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित खंडहर राजकीय स्कूल की दीवार से सटाकर बना अस्थायी पेशाब स्थल। सड़क पर बने गड्ढे में जमा पेशाब को पीता गौवंश। फिलहाल दो पट्टियों के टुकड़े लगाकर गड्ढा ढकने का प्रयास किया गया है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। गड्ढे में कई बार आमजन के पैर फिसलने से चोटिल हो चुके हैं, वहीं आए दिन दोपहिया व चौपहिया वाहनों के टायर फंसने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights