समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 22 अक्टूबर 2023। नवरात्रा की अष्टमी तिथि पर आज पूरे दिन देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा एवं अनुष्ठान हुए।समीपवर्ती गांव सातलेरा में करणी माता मंदिर में पूरे दिन मां भवानी की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की गई। पूरे दिन मां भवानी के जयकारों से धरती अम्बर गूंजते रहे।शाम को गांव में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर ज्योत की भभूति तथा कच्चे दूध की पूरे गांव के बाहर कार लगाई गई। महिलाओं ने मां भवानी के छावली गीत गाकर आशीर्वाद लिया।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…