Nature Nature

लेखक सच की ज्योति जलाने का कार्य करता है– सारस्वत

Nature

समाचार-गढ़, 4 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ की राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा आयोजित लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला में नव लेखकों को सम्बोधित करते हुए कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने कहा कि वर्तमान युग, अनेक प्रकार की विडंबनाओं का युग है। ऐसे विकट समय में सच की ज्योति जलाने का कार्य केवल लेखक कर सकते हैं। राजनीति ने तो सर्वत्र झूठ और अविश्वसनीयता का प्रसार किया है। पग पग पर हमारे सामाजिक और नैतिक मूल्य तार तार होते रहे हैं। लेखक मूलतः मानवताधर्मी होते हैं, उनसे समाज को बोध प्राप्त होता है। लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला जैसा प्रयोग अंधेरे में रोशनी की उम्मीद है।
प्रशिक्षक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अगर सतत् अभ्यास में लगे रहे तो उनके लिए लेखकीय प्रसिद्धि प्राप्त करना तनिक भी कठिन नहीं होगा। आगामी दिनों में भी नव लेखकों की लेखकीय मदद के लिए राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति सदैव तैयार रहेगी तथा उनके द्वारा लिखित रचनाओं को प्रकाशित करवाने के लिए मार्गदर्शन भी करेगी। डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि आजकल लेखन के लिए अनेक विधाएं हैं। अच्छी कृतियों की आज भी खूब मांग है।
पूर्व लेखाधिकारी सत्यनारायण योगी ने कहा कि जैसे जैसे अपनी रुचि का विस्तार करेंगे। लेखन आपके लिए सुगम होता जाएगा।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights