Nature Nature

युवक की संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Nature

समाचारगढ़ 23 मार्च 2025 श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के तोलियासर गांव के समीप सातलेरा के कच्चे रास्ते पर रात के समय एक युवक का शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन अब पूरा घटनाक्रम संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

मृतक के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच हत्या की दिशा में शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जितेंद्र स्वामी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं डिप्टी एसपी निकेत पारीक ने मोर्चरी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मृतक की पहचान मालाराम बेनीवाल के रूप में हुई है। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों की आशंका और गहरा गई है।

फिलहाल मृतक का शव मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights