Nature Nature

पेट्रोल भरवाने के लिए आए युवक, कर्मचारी ने मांगे पैसे तो की मारपीट

Nature

समाचार-गढ़, 29 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए युवकों ने पेट्रोल के रुपए मांगने पर कर्म कर्मचारी के साथ मारपीट की है और इसको लेकर श्री डूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्रार्थी हरिराम पुत्र मांगीलाल जाति मेघवाल ने थानाधिकारी को बताया कि वह मोमासर गांव का निवासी है और मोमासर में पेट्रोल पंप पर काम करता है। 28 मई को करीब 2.30 बजे पम्प पर ही तेल भरने का काम कर रहा था तभी मनोज पुत्र सुखराम जाति जाट व करण पुत्र भंवरलाल जाति स्वामी निवासीगण मोमासर अपनी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 07 केएस 5865 लेकर पम्प पर तेल भरवाने आये और अपनी मोटरसाईकिल में 310 /- रूपये का तेल भरने के लिए कहा। प्रार्थी ने उनकी मोटरसाईकिल में कहे अनुसार 310/- रूपये का तेल भर दिया और उनसे तेल के रूपये मांगे तो दोनों जनों ने गन्दी गन्दी गालियां निकाली और कहां की तेरी हिम्मत कैसे हुई रुपये मांगने की। हमसे पूरे मोमासर में कोई रूपये नहीं मांगता और इतना कहते हुए प्रार्थी के साथ थाप मुक्को से मारपीट करने लग गये, आरोपी मनोज ने पम्प पर ही पड़े पानी के खाली कैम्पर से सिर में चोट मारी, प्रार्थी ने बचाओं बचाओं का रौला किया तो आरोपीगण तेल के रूपये दिये बिना ही मारपीट कर मौका पर से भाग गये। सारी घटना पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड है। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्टट्रेफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी अब भारी, राज्य सरकार ने उठाए सख्त कदम। समाचार गढ़ 2 जून 2026। प्रदेश में हो रहें भीषण सड़क हादसों को…

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी व ऑटो शेयरों के दम पर बाजार रिकवर। समाचार गढ़ 2 जून 2026। मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    मौसम अपडेट, 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले एक सप्ताह गर्मी व हीटवेव से राहत की संभावना

    मौसम अपडेट, 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले एक सप्ताह गर्मी व हीटवेव से राहत की संभावना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights