समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका पार्षद व प्रतिपक्ष नेता प्रतिनिधि मनोज पारख कार्यकर्ताओं के साथ प्रताप बस्ती पहुंचे और जलदाय विभाग के एईएन बृजमोहन मूंड को फोन किया एईएन मौके पर पहुंचे तो पारख ने आमजन की समस्या बताकर समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। एईएन बृजमोहन ने एक बार तुरंत समाधान कर पुराना पप्प लगाने व 10 दिन में नया पम्प लगाने का आश्वाशन दिया है। दरअसल प्रताप बस्ती के वार्ड 15 व 16 में पिछले 15 दिनों से ट्यूबवेल का पम्प खराब होने से पेयजल की किल्लत थी और मोहल्लेवासी इसकी वजह से काफी परेशान थे। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने मनोज पारख को सूचना दी तो पारख मौके पर पहुँचकर एईएन बृजमोहन को फ़ोन किया तो एईएन मौके पर पहुंचे और तुरंत एक बार पुराना पम्प लगाने व 10 दिन में नया पम्प लगाने की बात कही। जिस पर मोहल्लेवासियों ने एईएन व पारख का आभार जताया। इस दौरान राजू माली, मांगीलाल, ठेकेदार आरिफ चूनगर, किशन सोनी, अकबर लुहार, भगवान गोदारा, फतेहसिंह, शोकत काजी, मांगीलाल, इस्लाम, मुराद काजी, भंवरलाल व बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में मौहल्ले के लोग मौजूद थे।











