समाचार गढ़, 21 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली विभाग के कारण भी आमजन को गर्मी सहन करनी पड़ेगी। दरअसल इन दिनों श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में 132केवी के ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहे हैं जिसके कारण बुधवार को भी शटडाउन देखने को मिलेगा। बिजली विभाग के सहायक अभियंता हरिराम सिद्ध बाना ने जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र मे बुधवार को ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य होगा। जिसके चलते शहर का वीआईपी फीडर सुबह 6 से 8 बजे तक बंद रहेगा तथा इसके अंतर्गत आने वाले घूमचक्कर, बिग्गाबास का कुछ एरिया, नेशनल हाइवे, प्रताप बस्ती आदि जगह लाइट कटौती रहेगी। इसके अलावा जैसलसर, अभयसिंहपुरा, जैतासर तोलियासर ठुकरियासर मे 33 केवी जी एस एस पर सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…











