Nature Nature

हजारों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 7 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के बिग्गा गांव में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। डालूराम पुत्र आदूराम मेघवाल, जो अपनी पत्नी के गांव में रहते है। दिनांक 6 नवंबर को सुबह किसी काम से बाजार गए थे और घर पर ताला लगाकर गए थे। जब दोपहर में वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। घर के अंदर जाने पर देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, और तिजोरी तथा अन्य अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। दाजुराम ने तत्काल अपनी पत्नी भंवरी देवी को फोन कर सूचना दी, जो उसी समय वहां से रवाना होकर पहुंचीं। दाजुराम और उनकी पत्नी ने घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की जांच की, लेकिन कई कीमती वस्तुएं गायब पाईं। चोरी गए सामान में 12 सोने की अंगूठियां, एक गजमरी सोने की पटी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमके, दो लुंग, दो नग मीने की आभूषणें, दो सोने के कुंडल, चांदी की तागड़ी, चांदी के दो लोकट चेन, एक पाजेब, पांच छोटी पाजेबें, एक जोड़ी कड़ा और 7000 रुपये नकदी शामिल हैं। डालूराम ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights