Nature Nature

तीस दिवसीय निःशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन, दैनिक दिनचर्या में शामिल करें योग- ओम कालवा

Nature

समाचार-गढ़।, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में श्रीमद् आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा कालूबास के तेरापंथ भवन में आयोजित तीस दिवसीय नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन समारोह गुरुवार को सुबह आठ बजे हुआ। आयोजक समिति के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीस दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का लाभ लिया। इस शिविर में सुबह योग समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व उनके सहयोगी योग शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, दिनेश राजपुरोहित के मार्गदर्शन में योग की विभिन्न क्रियाएं यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, प्रेक्षा ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, आहार, विहार, दिनचर्या इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ओम प्रकाश कालवा के मार्गदर्शन में शिविर में सैकड़ों लोगों ने योग का फायदा उठाया। और अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का पूर्ण संकल्प लिया। सुबह योग शिविर के बाद दिन में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा लोगों का उपचार किया गया प्राकृतिक चिकित्सक डॉ राधेश्याम पारीक व उनके सहयोगी रवि प्रकाश पारीक ने सैकड़ों लोगों का उपचार किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार भनोट विशिष्ट अतिथि कंचन लता भनोट, अंजु पारख, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजक समिति के शिविर व्यवस्थापक तोलाराम पुगलिया ने कार्यक्रम में सभी योगी भाई बहनों का आभार प्रकट करते हुए शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों को संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट रणवीर सिंह खींची व उनके माताजी द्वारा भी सभी चिकित्सकों को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों द्वारा भी शिविर में शामिल योगी भाई बहनों को योग के लिए प्रेरित करते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कस्बे के गणमान्य नागरिक पटवारी हरिराम सारण, रामस्वरूप प्रजापत, शुभकरण पारीक, पटवारी सीताराम, पटवारी चेनाराम, यस बैंक ब्रांच मैनेजर मुकेश कुमार सिरस्वा, बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर दलीप सिंह शेखावात, मूलचंद पालीवाल, गणेश प्रजापत, जितेंद्र रोलण, रतन लाल कालवा, बाबूलाल माली, छतर सिंह बोथरा, जुगल सोनी, खीयाराम सोनी, श्रवण कुमार सोनी, मातृ शक्ति में अनिता पालीवाल, विनीता मारू, कमला देवी जैन, ममता बिहानी, संतोष देवी सुनार, संतोष बिहानी, सुमित्रा बिहानी, भावना पुगलिया, साक्षी दुघड़ इत्यादि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु: तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से 17 कैदियों के एक साथ फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights