Nature Nature

तीन दिवसीय गुरूदर्शन यात्रा घोषित, आचार्य भिक्षु जन्मभूमि कंटालिश के दर्शन का शुभ अवसर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय मालू भवन में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में ‘‘टीम गुरूदर्शन यात्रा’’ के द्वारा संचालित आचार्य भिक्षु की जन्म त्रीशताब्दी वर्ष के आचार्यश्री महाश्रपण के भिक्षु जन्मभूमि कंटालिश पदार्पण के पावन अवसर पर समाज के उदार व्यक्तियों के सहयोग से गुरूदर्शन के लिए एक बस की व्यवस्था की गई है। यात्रा संयोजक सभा के पूर्व मंत्री पवनकुमार सेठिया, प्रभारी हरीश डागा व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने ‘‘गुरूदर्शन यात्रा’’ बैनर का लोकार्पण किया।

यात्रा प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि बस मालू भवन से 18 दिसंबर रात्रि को रवाना होगी व 22 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ वापस आएगी। तीन दिवसीय इस यात्रा में तेरापंथ के महत्वपूर्ण स्थलों में जैन तीर्थ का भी भ्रमण किया जाएगा।

यात्रा शुल्क ₹300 प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसी के साथ झाबक ने बताया कि नाम लिखवाने के लिए यात्रा संयोजक पवन सेठिया- 94130 74724 से संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर समाज के तिलोकचंद हीरावत, चंद्र मोहन डागा, अशोक संचेती, कमल सिंघी, प्रदीप झाबक, सोहनलाल लुनिया, बाबूलाल भादानी व अरुण पु गलिया भी उपस्थित रहे। साध्वी संगीतश्री जी ने गुरु दर्शन करने की विशेष प्रेरणा प्रदान की।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights