Nature Nature

आज होंगे गणगौर और ईशरजी के फेरे, गणगौर की सजी-धजी प्रतियोगिता में आज और ले सकते हैं भाग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गणगौर मेला समिति के द्वारा आयोजित दो दिवसीय गणगौर कार्यक्रम के तहत आज गणगौर और ईशरजी के फेरे करवाये जाएंगे। कार्यक्रम व्यवस्थापक राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार को गणगौर और ईशरजी के फेरों का कार्यक्रम कालूबास के नेहरू पार्क में शाम 4:30बजे आयोजित होगा। फेरे वैदिक विधि विधान से राजगुरु पंडित रामदेव देवीलाल उपाध्याय द्वारा करवाये जाएंगे।

आज कस्बेवासी सजाकर लाएं गणगौर, विशेष पुरस्कार के साथ सभी सम्भागी होंगे सम्मानित
श्रीडूंगरगढ़। व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि आज फेरों में गणगौर को सजाकर लाने वालों की प्रतियोगिता भी रखी गई है। जो प्रतिभागी सबसे सुंदर गौर सजा कर लाएगा उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा और उसके साथ ही सभी संभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। शुक्रवार को शाही सवारी में गणगौर को सजा-धजा कर लाने वाले प्रति प्रतिभागियों का भी आज सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रभारी मनोज गुसाईं ने बताया कि कुल 49 प्रतिभागियों ने गणगौर सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें सभी के द्वारा एक से बढ़कर एक गणगौर सजाकर लाई गई। इनमें से निर्णायक मंडल के सदस्य लकेश चौधरी, मीनाक्षी डागा, मनोज गुसाईं, ललिता सोमाणी, सुधा डागा द्वारा प्रथम स्थान ललिता तिवाड़ी, द्वितीय स्थान मोनू सोनी और तृतीय स्थान सयुंक्त रूप से निकुंज सारस्वत और उमेश व्यास को दिया गया।

  • Related Posts

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Cyber Crime: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, ठगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights