Nature Nature

नेहरू पार्क में गणगौर व ईशरजी के वैदिक विधि से करवाये फेरे, 66 प्रतिभागियों का रिजल्ट, जानें पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गणगौर मेला समिति के द्वारा आयोजित दो दिवसीय गणगौर कार्यक्रम के तहत शनिवार को नेहरू पार्क में गणगौर और ईशरजी के फेरे करवाये गए। फेरे वैदिक विधि विधान से राजगुरु पंडित रामदेव देवीलाल उपाध्याय द्वारा करवाये गए। इस दौरान कस्बे से नागरिक गणगौर और ईशर जी को सजाकर लाएं। निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा सभी 66 संभागियों का रिजल्ट बनाकर जज के रूप में भूमिका निभा रहे कपिला स्वामी को सौंपा। जिसमें से प्रथम स्थान गुड्डू पुरोहित, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से ललिता तिवाड़ी और हर्षिता जोशी और तृतीय स्थान भूमिका मोहता ने प्राप्त किया। मेला समिति द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न रूप से सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस आयोजन में माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी महिला समिति, तेरापन्थ महिला मण्डल, आपणो गांव सेवा समिति सहित अनेकों संस्थाओं और गणमान्यों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में श्यामसुंदर पारीक, डॉ. चेतन स्वामी, तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights