Nature Nature

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व SP तेजस्विनी गौतम पहुंचे जसरासर

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 26 अप्रैल को बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव जसरासर का दौरा करेंगे। हालांकि अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आना बाकी है, लेकिन उनके दोपहर एक बजे तक जसरासर पहुंचने की सम्भावना है।
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम
और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल जसरासर पहुंचे और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल क्षेत्र का निरीक्षण किया। किसान सम्मेलन स्थल पर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने स्व.दानाराम तर्ड की प्रतिमा अनावरण स्थल का भी निरीक्षण किया। यह प्रतिमा सरकारी अस्पताल में लगाई गई है और मुख्यमंत्री गहलोत तर्ड की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर किसान सम्मेलन भी होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की सम्भावना है। सरपंच रामनिवास तर्ड से कार्यक्रम की एसपी व कलक्टर ने जानकारी ली। जिला पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को अधिकारियों को निर्देश दिए। राजस्थान स्टेट एग्रो डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के नेतृत्व में हो रहे इस किसान सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। ,देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास तर्ड ओर कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

बाइट- रामेश्वर डूडी, अध्यक्ष राजस्थान एग्रो इण्डस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड,

  • Related Posts

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights