Nature Nature

एक आध्यात्मिक संकल्प पूर्णता की ओर, 21 से 28 फरवरी को जयपुर में सनातन धर्म यात्रा का भव्य समापन आयोजन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विगत वर्ष 1अप्रेल को श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास से वर्ष पर्यंत राजस्थान के 33 जिलों में पहुचकर धार्मिक कार्यक्रम करनेवाली सनातन धर्म यात्रा अब पूर्णता की ओर है। आगामी 28 फरवरी को जयपुर में सप्त दिवसीय दिव्य गीता महोत्सव के साथ यह यात्रा अपने संकल्प की पूर्णता प्राप्त कर लेगी।
उल्लेखनीय है कि युवा संत संतोष सागर ने एक वर्ष पूर्व यह संकल्प ग्रहण किया था कि वे राजस्थान के प्रत्येक जिले में जाकर विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ निशुल्क प्रदान करेंगे तथा उन्हें एक संस्कारवान नागरिक बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने इस यात्रा का प्रारंभ बीकानेर से किया। सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा, पर्यावरण शुद्धि के लिए प्रति दिन यज्ञ, तथा स्कूलों, कोचिंग संस्थानों एवं जेलों में जाकर उपदेश के साथ पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निशुल्क गीता वितरण किया गया। इस आध्यात्मिक अभियान के अन्तर्गत अब तक तीन लाख के लगभग गीता ग्रंथ बांटे जा चुके हैं। आगामी 21 से 28 फरवरी के मध्य इस यात्रा का समापन चरण जयपुर में निष्पन्न होगा। यहां दिव्य गीता महोत्सव के दौरान प्रान्त के मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा कि गीता जैसे बहुपयोगी ग्रंथ को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि विद्यार्थी इससे प्रबोधित हो सके। जयपुर के इस उत्सव में सभी अध्यात्म प्रेमी जनों को शामिल होने का आग्रह किया गया है। जयपुर में यह कार्यक्रम विद्याधर नगर में अग्रसेन पार्क के सामने होगा।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights