Nature Nature

बाज़ार में व्यापारियों का प्रदर्शन, दुकानें बंद

Nature

समाचार गढ़, 14 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। दिन, महीने, साल और दशक गुजर गए। सरकारें बदल गई, अधिकारी बदल गए। लेकिन अगर कुछ नहीं बदला तो वह बाजार में फैली गंदगी, कीचड़, ओर रोज परेशान होते व्यापारी ओर आमजन। यही वजह है कि आए दिन यहां व्यापारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रदर्शन करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ आज फिर देखने को मिला जब मुख्य बाजार गांधी पार्क के आसपास व्यापारियों की दुकानों के आगे कीचड़ गंदगी फैली हुई दिखी तो पालिका प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। रोज-रोज कचरा कीचड़ और चेंबर ऑवर फ्लो हो जाने से सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी फैलने से वहां से गुजरने वाले नागरिक और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । वह अपनी दुकान भी नहीं खोल पाते। व्यापारियों ने तो यहां तक का डाला कि रोज-रोज इस कीचड़ और गंदगी की वजह से ग्राहक उनकी दुकान में नहीं आ पाते हैं और ऐसे में उनका अब घर का गुजारा भी नहीं चल पा रहा है। पालिका प्रशासन को अनेक बार इस समस्या समाधान के लिए अवगत करवाया गया लेकिन समाधान के नाम पर प्रशासन के पास लॉलीपॉप के अलावा और कुछ नहीं है। आज व्यापारियों ने आखिरकार अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है और जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की बात कही है।

Related Posts

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की…

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की छात्रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

कॉमर्स में टाॅप एजी मिशन की छात्रा, कोचिंग क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

एजी मिशन ने कॉमर्स में किया टॉप, क्लासेज में मनाया जश्न

ट्रम्प नाटो से निकल सकते है बाहर, नाटो को बताया कागजी शेर, कहा- नाटो ने नहीं दिया साथ

ट्रम्प नाटो से निकल सकते है बाहर, नाटो को बताया कागजी शेर, कहा- नाटो ने नहीं  दिया साथ

औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

औद्योगिक लीज मॉडल में बड़ा बदलाव, 40% तक सस्ती जमीन मिलेगी

1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव: महंगाई का झटका, टैक्स नियमों में फेरबदल और आपकी जेब पर सीधा असर—जानिए पूरी खबर

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights