Nature Nature

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धांजलि सभा, युवाओं ने किया उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Nature

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धांजलि सभा, युवाओं ने किया उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

समाचार गढ़, 27 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों व कार्यों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सोनू शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा के कार्यों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट समाज के लिए एक मिसाल है।

राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने कहा कि डॉ. कलाम का सपना था एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों को “मौन सेवा की मिशाल” बताया।

वहीं राजाराम गोदारा ने कहा कि कलाम साहब ने जीवनभर ज्ञान, विज्ञान और इंसानियत के लिए काम किया। हम सबका दायित्व है कि उनकी सोच को आगे बढ़ाएं। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों की आपातकालीन सेवाओं की निःस्वार्थ भावना की प्रशंसा की।

इस अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की सेवाओं पर भी प्रकाश डाला गया। ट्रस्ट सड़क हादसों में घायलों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा द्वारा अस्पताल पहुंचाने, इलाज कराने, ब्लड डोनेशन शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने जैसे मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय है। इसके सदस्य हर समय आपातकालीन स्थिति में तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, प्रेम सारस्वत, नदीम, महबूब सोलंकी, शाकिर, इमरान, लियाकत, पंजाबघर सोनू शर्मा, देवेंद्र स्वामी, राजेश नागल, रणवीर फौजी, राजाराम गोदारा, महेश, इमरान छींपा, आमीर खान क्यामखानी, प्रकाश गांधी, नरेंद्र पुनिया, समीर खान क्यामखानी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. कलाम के सपनों को साकार करने का संकल्प लेकर किया गया।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights