Nature Nature

गांधीवादी विचारक भूराराम सेरडिया को श्रद्धांजलि नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ 9 मार्च 2022 खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक स्व. भूराराम सेरडिया की 20 वीं पुण्यतिथि पर 9 मार्च को खादी समिति भवन श्री डूंगरगढ़ में श्रृद्धाजंलि सभा रखी गई । जिसमें दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर सेरडिया को श्रृद्धाजंली दी गई । सभा को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने कहा कि सेरडिया समाज के बहुत बड़े व्यक्तित्व थे, उन्होंने गांधीवादी विचारधारा के साथ लोककल्याण की भावना से रचनात्मक कार्यो में समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया । ऐसे महान व्यक्तित्व के कार्य एवं निःस्वार्थ सेवाएं हम सब के लिए अनुकरणीय है । खादी समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस संस्था के संस्थापक सदस्य श्री सेरडिया ने हमेशा निःस्वार्थ भाव से खादी जगत को अपनी सेवाएं दी । सेरडिया जी खादी जगत के महान नेता थे । खादी ग्रामोद्योग विकास समिति को समाज एवं राष्ट्र के विकास हेतु सवा तीन बीघा भूमि दान देकर समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किया । साहित्यकार सत्यदीप ने कहा कि सेरडिया जी गांधीवादी विचारधारा के साथ सर्वोदय समाज के विकास हेतु आजीवन संघर्षरत रहे । वरिष्ठ राजनीतिज्ञ सोहनलाल ओझा, जनसेवक बजरंग सेवग, समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी, व्यवसायी कोडाराम भादू, हरिराम सारण ने सेरडिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया । कार्यक्रम में छात्रावास यूनियन के अध्यक्ष हरिराम पुनियाँ, पार्षद हीरालाल जाट, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के विजय महर्षि, शिक्षक यूनियन अध्यक्ष हंसराज गोदारा, नागरिक विकास परिषद के रमेश प्रजापत,व्यापार मण्डल के रामचंद्र गिला, गिरधारी जाखड़, अणुव्रत समिति के शुभकरण पारीक, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, निजी शिक्षक संघ के प्यारेलाल ढुकिया, रमेश व्यास, सरपंच प्रतिनिधि भिखराज जाखड़, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारण,श्रवणकुमार भाम्भू, डॉ सहीराम धतरवाल,रामनिवास महिया, मोहनलाल गोदारा, रामप्रताप सारण, भंवरलाल जाखड़, लेखराम गोदारा, रमेश शर्मा, रामप्रताप जाखड़, भंवरलाल सारण आदि गणमान्य लोगों ने सेरडिया को श्रंद्धाजलि अर्पित की। भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के संस्थापक सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट किया ।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights